फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिला स्तर पर दिखाया दम, स्टेट चैंपियनशिप के लिए चुने गए खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का आयोजन डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के लिए चुना गया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव योगेंद्र गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मुकाबले रोमांचक रहे और कई मैचों में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिता के आधार पर जिले की टीम का चयन भी किया गया, जो पांच से सात जून 2026 तक बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुरादाबाद का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस दौरान राम कृपाल, प्रदीप कुमार सक्सेना समेत स्टेडियम का स्टाफ मौजूद रहा। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में पीके सक्सेना, सजल अग्रवाल, अनिल सेन, एपी हुसैन और जागेश सक्सेना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विजेताओं की सूची
बालिका अंडर-17 : अद्विता गौतम ने कनिष्का कपूर को 3-2 से हराया
बालिका अंडर-19 : कनिष्का कपूर ने काव्या वर्मा को 3-1 से हराया
बालक अंडर-15 : विराट गुप्ता ने अक्षत सिंह को 3-2 से हराया
बालक अंडर-17 : विख्यात कत्याल ने काविश गोयल को 3-0 से हराया
बालक अंडर-19 : मो. नोमान ने विख्यात कत्याल को 3-2 से हराया
महिला वर्ग : अद्विता गौतम ने आस्था को 3-2 से हराया
पुरुष वर्ग : विख्यात कत्याल ने मो. नोमान को 3-0 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें