फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी तीन दिन और रुलाएगी कैश की कमी

Mon, 05 Dec 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
कैश की कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों में कैश की कमी अभी बनी रहेगी। नोटबंदी के इस दौर में तीन दिन और कैश की कमी पब्लिक को रुलाएगी। लखनऊ चेस्ट से मंगलवार को मुरादाबाद के लिए कैश आना था, लेकिन छह दिसंबर को अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर अवकाश घोषित होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में छह दिसंबर को आने वाला कैश अब आठ दिसंबर को पहुंचेगा। तब तक कैश की कमी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


हजार और पांच सौ के नोट पर पाबंदी को करीब महीना भर पूरा होने को है। लोग अभी भी बैंकों और एटीएम के बाहर कतार में खड़े हैं। हर किसी को रुपये की जरूरत है परंतु पर्याप्त रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। बैंकों में अक्सर बारह बजते-बजतेे कैश खत्म हो जा रहे हैं।

वहीं शहर में अधिकांश एटीएम का शटर महीनेभर से शहर तक नहीं उठ सका है। कैश की कमी को दूर करने के लिए लखनऊ चेस्ट से डिमांड की गई थी। कैश छह दिसंबर को मुरादाबाद पहुंचना था, परंतु छुट्टी के कारण अब ये कैश आठ दिसंबर को पहुंचेगा।
विज्ञापन


मंगलवार को अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी रहेगी और बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आगामी तीन दिन तक बैंकों और एटीएम में कैश की कमी बन रहेगी और लोग परेशान होंगे। प्रथमा बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके सक्सेना ने बताया कि बैंकों में कैश की कमी है। लखनऊ चेस्ट से डिमांड की गई थी। मंगलवार को आने वाला कैश छुट्टी के चलते नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें