फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही घर में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव, फैली सनसनी

Sat, 30 Jan 2021 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नागफ नी थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह व्यापारी का शव अपने ही घर में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पत्नी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लटकने से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि व्यापारी अपनी बीमारी से परेशान थे।
विज्ञापन


नागफनी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नागफनी के डिप्टी गंज चौराहे के पास 70 वर्षीय सुभाष चंद्र जैन का शुक्रवार सुबह अपने ही घर में फंदे पर लटका मिला था। सुभाष चंद्र की घर में ही जैन समोसे वाले के नाम से दुकान है। बेटा आशीष जैन रांची में नौकरी करता है। जबकि चारों बेटियाें की शादी हो चुकी हैं। सभी बाहर रहती हैं। सुभाष चंद्र यहां पत्नी के साथ रहते थे। वह काफ ी समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गए थे। जबकि उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पत्नी ने सुभाष चंद्र को फंदे पर लटका देखा तो चीख पुकार मचा दी। इसके बाद आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत की पुष्टि हुई है परिवार के लोगों ने बताया है कि व्यापारी लंबे समय से हार्ट और शुगर की बीमारी से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें