फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकानदार पर फायरिंग, पिता-पुत्र समेत तीन पर रिपोर्ट

Wed, 26 Aug 2026 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दुकान के विवाद में दुकानदार पर पिता-पुत्र ने फायरिंग कर दी, जिसमें दुकानदार बाल-बाल बच गया। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मझोला के लाइन पार निवासी अजय सिंह ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने बुद्धि विहार निवासी रोहताश कुमार शर्मा के साथ साड़ी का शोरूम खोला था। 18 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे वह लाइनपार माता मंदिर के पास स्थित दुकान थे। इसी दौरान रोहताश कुमार शर्मा अपने बेटे विनय शर्मा और एक अज्ञात व्यक्ति के साथ दुकान पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी विनय शर्मा ने तमंचा निकाल कर फायर कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें