फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गाड़ी खड़ी करने के विवाद को लेकर दुकानदार दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के ताड़ीखाना चौराहे पर ग्राहक की गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन

ताड़ीखाना निवासी पायल सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान ताड़ी खाना चौराहे पर ग्राहक की गाड़ी खड़ी करने को लेकर कुछ लोग पैसे मांगने लगे। इसी बात को लेकर दुकानदार का तीन अन्य लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि राहुल सोनी ने ग्राहकों से गलत तरीके से रुपये मांगने पर आपत्ति जताई तो अर्जुन देव ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाव करने पर महिला का भी हाथ मरोड़ दिया। पिटाई के बाद देव, अर्जुन और रवि ने जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस बारे में सीओ कुलदीप गुप्ता का कहना है कि पुलिस को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें