फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोटों के साथ पकड़ा जूता व्यापारी

Mon, 09 Jan 2017 02:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
नोटबंदी, बैंक, करेंसी एक्सचेंज - फोटो : self
विज्ञापन
गलशहीद पुलिस ने रविवार की रात चेकिंग के दौरान जूता कारोबारी पवन अग्रवाल की कार से पंद्रह लाख रुपये बरामद किए हैं। जिसमें दस लाख पुरानी और पांच लाख नई करेंसी शामिल है। पुरानी करेंसी पकड़े जाने पर रिपोर्ट दर्ज होने के आदेश के बाद ये पहला मामला है जब पुरानी करेंसी पकड़ी गई है।
विज्ञापन


पुलिस और इनकम टैक्स की टीम कारोबारी से पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की रात पूरे जिले में एक साथ वाहन चेकिंग की गई थी। गलशहीद इंस्पेक्टर रामवीर सिंह और मजिस्ट्रेट अपनी अपनी टीम के हरपाल नगर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान काले रंग की इको स्पोर्ट कार आती दिखाई थी। पुलिस टीम को देख कार ड्राइव कर रहे शख्स ने भागने की कोशिश। पुलिस टीम ने घेराबंदी कार पकड़ ली। शख्स होने पर पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से पंद्रह लाख रुपये बरामद हुए। कार ड्राइव कर रहे शख्स ने अपना नाम पवन अग्रवाल पुत्र महेंद्र अग्रवाल बताया।
विज्ञापन


वह हरपाल नगर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह जूते का कारोबार करता है। चौमुखा पुल स्थित अपनी दुकान से रकम लेकर घर लौट रहा था। बरामद की गई रकम में दस लाख रुपये (500-500 रुपये के नोट)की पुरानी करेंसी है। जबकि पांच लाख रुपये की नई करेंसी है।

जिसमें 2000-2000 की दो गड्डी और 500-500 की दो गड्डियां हैं। एसएसपी उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि कारोबारी ने शुरुआत पूछताछ में बताया है कि वह दुकान से रकम लेकर अपने घर लौट रहा था। ये रकम कहीं चुनाव में तो नहीं खपाई जानी थी।

इसी भी जांच की जा रही है। पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां और इनकम टैक्स की टीम पवन अग्रवाल से पूछताछ कर रही हैं। एसएसपी ने बताया कि इनकम टैक्स की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें