फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Sun, 03 Aug 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
फोटो 1,2 ठाकुरद्वारा में शिवसेना के कार्यकर्ता जिला मुख्य को धमकी मिलने और उनकी सुरक्षा की म - फोटो : vijaypur news
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शिवसेना उद्धव के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा को पाकिस्तान से धमकी मिलने के विरोध और उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर क्षेत्र के संगठन के कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने जुलूस के रूप में एसडीएम दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। अपनी मांग का का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को साैपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि संगठन के जिला प्रमुख 25 वर्ष से हरिहर मंदिर मुक्ति आंदोलन चला रहे हैं। जिला प्रमुख और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रीय स्तर और प्रदेश स्तर पर आंदोलन और प्रदर्शन किए गए हैं लेकिन जिला प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के लिए कोई कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि 29 जुलाई को सुबह 11:00 बजे जिला प्रमुख के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल पाकिस्तानी नंबर से की गई। उन्हें और उनके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। इस संबंध में शिव सेना के पदाधिकारियों ने सभी साक्ष्य पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ज्ञापन में शिवसेना के जिला प्रमुख और उनके परिवार की सुरक्षा की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में शिवसेना के तहसील प्रमुख सोमपाल सिंह कश्यप, संजीव चौहान, संतोष चौहान, अमित शर्मा, कपिल कुमार, संजय सिंह, अमरपाल सिंह कश्यप, सुंदर सिंह आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें