मुरादाबाद। शिवसैनिकों ने बृहस्पतिवार को एसपी सिटी कुमार रणविजय से मुलाकात कर जिला प्रमुख को सुरक्षा देने की मांग की है। आरोप है कि शिवसेना के जिला प्रमुख को पाकिस्तान से अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है।
बृहस्पतिवार को शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी सिटी से मिले और पाकिस्तान से आई कॉल से जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिवसैनिकों ने मामले का संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेताया कि कोई कार्रवाई न होने पर शिवसैनिक सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रतिनिधिमंडल में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, आकाश सिंह, राहुल सिंह, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, पंकज पाल व बादाम सिंह आदि मौजूद रहे।