फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पग-पग अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िये

Tue, 08 Jul 2025 01:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कांवड़ियों की हरिद्वार से वापसी होने से सावन माह के आने का अहसास होने लगा है। शिव भक्त कांवड़िये पग-पग अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं, अभी कांवड़ियों की संख्या ना के बराबर है, लेकिन इस सप्ताह संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के क्रम में सोमवार को कई कांवड़िये कांठ नगर व क्षेत्र से होकर गुजरे तो वातावरण शिवमय हो गया। शाम बिलारी के युवा कांवड़ियों का एक जत्था 90 लीटर गंगाजल भरी भव्य कांवड़ को लेकर नगर से होकर गुजरा तो श्रद्धालुओं ने जत्थे का स्वागत किया। इस जत्थे में शामिल कांवड़ियों ने बताया कि वह 21 जून को हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले थे, 14 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को शिव का जलाभिषेक करेंगे। उनकी कांवड़ में 90 लीटर गंगाजल है। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों संग जत्था अपनी मंजिल की ओर रवाना हुआ। वहीं कांवड़ियों की वापसी से सावन माह के आने का अहसास होने लगा है।
सोमवार की शाम कांठ पहुंचे एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने छजलैट से लेकर कांठ में मुरादाबाद-बिजनौर जनपदों की सीमा सहसपुर बॉर्डर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने बॉर्डर पर कांवड़ियों की सुरक्षा और स्वागत के व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसी के साथ कांवड़ पथ मार्ग को भी देखा। रसूलपुर गुर्जर की नहर पुलिया से खलीलपुर कद्दीम मार्ग से भी कांवड़िये गुजरते हैं, जिस पर एसपी ग्रामीण ने इस मार्ग पर भी व्यवस्थाओं को देखा। साथ में सीओ कांठ गौरव कुमार त्रिपाठी, एसएचओ सुदेश पाल सिंह, एसएसआई सुभाष धनकड़ आदि भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें