फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवसेना ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर

Fri, 28 Nov 2025 02:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। शिवसेना की स्थानीय इकाई की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर क्षेत्र के मुड़िया राजा में महंत अमन गुरुजी के आवास पर बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने शिवसेना को मजबूत बनाने और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

वहीं कई लोगों ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों को शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने शपथ दिलाई।
जिला प्रमुख ने कहा कि शिवसेना की ओर से बड़े पैमाने पर धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी शिव सैनिकों को अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को शिवसेना हरिहर मंदिर संभल की परिक्रमा करेगी, जिसमें सभी कार्यकर्ता भगवा ध्वज लेकर शामिल होंगे। मौके पर जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना संतोष कुमार, सुशील शर्मा, महेश सिंह, दिनेश आजाद, हरि बाबू, संजीव सक्सेना, सौरभ सक्सेना, प्रवीण ठाकुर, कुश सक्सेना, अभिषेक शर्मा, मनोज गुप्ता, मयूर गुप्ता व गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें