फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिवसेना ने पक्षी बचाओ अभियान सफल बनाने पर दिया जोर

Tue, 28 Apr 2026 02:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में मंदिर पौड़ाखेड़ा के निकट शिवसेना कैंप कार्यालय पर सोमवार शाम शिवसेना पदाधिकारियों की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवसेना के जिला उपप्रमुख राजीव सक्सेना ने कहा कि शिवसेना द्वारा पक्षी बचाव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान प्रत्येक घर की छत पर पक्षियों को पीने के लिए मिट्टी के बर्तन में पानी भरकर रखने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शिवसेना द्वारा यह अभियान सफल बनाने के लिए कुछ कार्यकर्ताओं को मिट्टी के बर्तन भी वितरित किए गए हैं। इस दौरान हरिबाबू, सुशील शर्मा, महेश सिंह, विनोद यादव, दिनेश आजाद, मनोज गुप्ता, सौरभ सक्सेना, अभिषेक शर्मा, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, मयूर गुप्ता, विजय माथुर आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें