फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भारतीयों की हत्या के विरोध में शिवसेना ने केएफसी पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शिवसेना ने भारतीय जहाज पर हमले और भारतीयों की हत्या के विरोध में शुक्रवार को अमेरिका के खिलाफ जुलूस निकालकर विरोध जताया । कार्यकर्ताओं ने दिल्ली रोड स्थित केएफसी पर आधे घंटे तक हंगामा किया। अमेरिकी झंडे को फाड़कर उसे कुचल दिया और भारत सरकार को अमेरिका से तत्काल संबंध समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में शुक्रवार को शिवसैनिकों ने अमेरिका के खिलाफ जुलूस निकालकर विरोध जताया। बताया कि ओमान में अमेरिकी मिसाइल से हमले के दौरान तीन भारतीयों की मौत हो गई। अमेरिका की यह कार्रवाई माफी के काबिल नहीं है। इसी कारण अमेरिका के उत्पाद को बेचने वाले दिल्ली रोड स्थित केएफसी को बंद कराकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ट्रंप मुर्दाबाद, अमेरिका की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिवसेना जिला प्रमुख ने कहा कि इस मामले में शिवसेना अमेरिकी दूतावास पर भी प्रदर्शन करेगी। विरोध प्रदर्शन में कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, आकाश सिंह, अरुण ठाकुर, उमेश ठाकुर, महेंद्र सैनी, मयंक सैनी, अंकित, नितेश, सुरेश सैनी, राहुल सिंह, जितेंद्र, साहिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें