फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शोभायात्रा निकालकर शिव बाबा का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र बिलारी द्वारा बृहस्पतिवार सुबह सेवा केंद्र सभागार में 89 वां शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर में एक भव्य और दिव्य शोभा यात्रा निकालकर नगर वासियों को शिव बाबा का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र सभागार में सुबह में सबसे पहले अतिथियों का स्वागत और प्रवचन हुआ। प्रवचन कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मेला कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन ने शिव बाबा का ध्वज दिखाकर किया। यहां अतिथि के तौर पर मंचासीन संजय जैन के अलावा एसडीएम विनय कुमार सिंह और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू चौधरी रहीं। अतिथियों ने शिवलिंग पर माला समर्पित कर केक भी काटा गया। नम्रता नामक बालिका ने शिव बाबा के गीत पर ब्रह्म नृत्य की प्रस्तुति दी। बहन अनीता ने सभी को शिवरात्रि की शुभकामना देते हुए शिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताया। इसके उपरांत अतिथियों ने आश्रम के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। बाद में ब्रह्माकुमारी मिशन के कार्यकर्ताओं ने शिव बाबा का संदेश देते हुए दिव्य और भव्य शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा में रघुनाथ सिंह, महेश पाल सिंह, रनवीर सिंह, राजवीर सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह, देवेंद्र गांधी, पान सिंह, रामकुमार यादव, अनिल कुमार, शिव अवतार,रामेश्वर, योगेंद्र सिंह, मोहर सिंह, रामकिशोर, जगपाल, योगी कुमार प्रदीप, हरपाल सिंह, सुभाषिनी वर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे। शोभायात्रा के शाहाबाद रोड पहुंचने पर संजय जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने शोभायात्रा पर पुष्प बरसाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा आश्रम से चलकर पुरानी तहसील, शाहबाद रोड सरिया फैक्टरी से शक्ति नगर शांतिपुरम होती हुई महाराणा प्रताप चौक, कोतवाली, सराफा बाजार, गांधी आश्रम, होली चौक होती हुई ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर जाकर समाप्त हुई।शोभायात्रा में शामिल भाई बहन हाथों में सदवाक्य लिखे पोस्टर तख्तियां और पताकाएं लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो परिचय-04,05,06
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें