कुंदरकी। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गौसर निवासी शिक्षामित्र चौधरी कोमल सिंह के होनहार बेटे अनमोल देशवाल का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ है। बुधवार देर शाम अंतिम चयन सूची जारी हुई जिसमें अनमोल ने ऑल इंडिया स्तर पर 219वीं रैंक हासिल कर कुंदरकी क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बन गए हैं। वहीं परिजनों के साथ ग्रामवासियों में खुशी व्यक्त की है। अनमोल उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक चौधरी मुन्ना सिंह के पौत्र हैं और इनके पिता चौधरी कोमल सिंह कुंदरकी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय अजमतनगर चौपड़ा में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया है कि शुरू से ही मेधावी अनमोल का सपना भारतीय सेना में अधिकारी बनने का था, जो अब पूरा होने जा रहा है।