फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 1600 मीटर दौड़ में शिकारी सिंह ने पाया पहला स्थान

Thu, 19 Nov 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के फतेहपुर नत्था गांव में बुधवार दोपहर नेताजी मुलायम सिंह यादव प्रथम दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में क्षेत्र के युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन




स्थानीय सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने दौड़ प्रतियोगिता में शामिल होने आए प्रतिभागियों से परिचय करके और फीता काटकर प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता में 1600 मीटर दौड़ में शिकारी सिंह ने पहला, जितेंद्र सिंह ने दूसरा और विवेक सिंह ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ में तलहा ने पहला, शेरु ने दूसरा और छोटे पाशा ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुज ने पहला,गुम्बर ने दूसरा और भोला ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में आरती ने पहला, याचिका ने दूसरा और शिवांगी ने तीसरा स्थान पाया। दौड़ प्रतियोगिता देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।



प्रतियोगिता समापन पर सभी विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे प्रतियोगिताओं के आयोजन से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। विधायक ने कहा कि बिलारी विधानसभा में खेलों को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन के लिए वह अपने स्तर से हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान हाजी मोहम्मद उस्मान, प्रेमकुमार, जयपाल सिंह, नरेशपाल सिंह, संजीव यादव, अरविंद यादव, सचिन यादव, रजत यादव,विकास यादव, शिव कुमार यादव आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें