फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के लिए पति से लिया तलाक, अब उसने ही कर लिया किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला ने जिस प्रेमी के लिए अपने पति को छोड़ दिया। अब उसने ही महिला से किनारा कर लिया है। पति को छोड़ उसने प्रेमी से शादी कर ली। लेकिन शादी के दस माह बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। अब महिला प्रेमी से पति बने युवक के खिलाफ तहरीर लेकर थाने पहुंची है। महिला का आरोप है कि उसका दूसरा पति उसे शादी के 10 माह के भीतर ही मायके में छोड़कर चला गया है। युवक का कहना है कि वह घर जमाई बनकर नहीं रहेगा, बेशक उसे तलाक देना पड़े।
विज्ञापन

पीड़ित महिला मझोला थाना क्षेत्र में कांशीराम नगर निवासी हैै। पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला ने कहा कि उसने प्रेमी से शादी करने के लिए अपने पति से तलाक ले लिया था। प्रेमी ने उससे दस माह पहले शादी भी की। महिला का पहले पति से एक बेटा है। इस बेटे को भी प्रेमी ने अपनाया और कहा कि वह उसे अपनी औलाद की तरह ही पालेगा, लेकिन पिछले कुछ समय से दूसरे पति ने उससे दूरी बना ली है। अब वह उसे अपने साथ नहीं रखता है। पुलिस ने आरोपी युवक को भी महिला थाने बुलाया। यहां युवक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके में रहना चाहती है। उस पर भी दबाव बनाती है कि वह घर जमाई बनकर रहे। युवक ने कहा कि उसकी 70 वर्षीय बूढ़े मां है। जिसे छोड़कर वह अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में नहीं रह सकता है। महिला थाना प्रभारी संध्या सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था, लेकिन अभी कोई निर्णय नहीं हो पाया है। महिला के प्रार्थना पत्र काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें