फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शंकराचार्य ने भक्तों को दी गुरु दीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार सुबह भक्तों को गुरु दीक्षा दी। शंकराचार्य का आशीर्वाद लेने बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अपनी 81 दिवसीय गविष्टि यात्रा के महाअभियान के दौरान बृहस्पतिवार शाम बिलारी नगर में दो अलग अलग आयोजित सम्मान कार्यक्रमों में पहुंचे थे। बृहस्पतिवार का रात्रि विश्राम भी शंकराचार्य ने बिलारी में ही सपा नेता राजेश यादव द्वारा आयोजित कार्यक्रम स्थल पर किया था। शुक्रवार सुबह जब क्षेत्र के लोगों को पता चला कि शंकराचार्य रात्रि विश्राम करने के लिए बिलारी में ही रुक गए हैं तो कई लोग उनसे मिलने पहुंच गए। शंकराचार्य ने भक्तों से बारी बारी से भेंट कर अपना आशीर्वचन दिया। शंकराचार्य ने लोगों से आगामी 24 जुलाई को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान भी किया।
इस दौरान सपा नेता राजेश यादव ने शंकराचार्य के बिलारी में आकर अपना कीमती समय प्रदान करने पर उनके प्रति आभार जताया और गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए चलाए जा रहे इस महाअभियान में अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। सुबह लगभग साढ़े आठ बजे शंकराचार्य की गविष्टि यात्रा के अगले पड़ाव के लिए बिलारी से प्रस्थान कर गई। इस दौरान तुंगीश यादव, सोनू यादव, मुकुट सिंह यादव, अतर सिंह यादव,जेपी यादव,अभिनाश यादव, राधिका यादव, फतेह सिंह जाटव, नितिन जाटव, चंद्रपाल दिवाकर,सोनू चौधरी,शिव प्रजापति,अमित शर्मा, प्रशांत भारद्वाज आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो संख्या-08
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें