फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यूपी की अंडर-14 टीम में चुने गए शहरान और हर्ष सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी अंडर-14 क्रिकेट टीम की सूची में मुरादाबाद मंडल के दो खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई है। टीम में अमरोहा के मो. शहरान और हर्ष सिंह मसंद को शामिल किया गया है। दोनों खिलाड़ी राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में प्रदेशीय टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। टीम का पहला मैच 15 जनवरी को इंदौर में उत्तराखंड के खिलाफ खेला जाएगा।
विज्ञापन

मो. शहरान अमरोहा के ग्राम मिलक गोसपुर और हर्ष सिंह मसंद ग्राम शेखूपुरा के रहने वाले हैं। दोनों खिलाड़ी रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी और मो. हसीन से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। खिलाड़ियों के प्रदेशीय टीम में शामिल होने पर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव विजय गुप्ता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष और उनकी मेहनत का परिणाम है। दोनों खिलाड़ियों ने प्रदेश स्तर पर मंडल का नाम रोशन किया है और कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। बदरुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि शहरान व हर्ष ने प्रदेशीय टीम में जगह बनाकर खुद की योग्यता का प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के लिए उनकी तैयारियां काफी हैं और वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। डीएसए के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, अमन, नजाकत अली, सिद्धार्थ मलिक आदि ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें