Shahjahanpur-Balamau Passenger canceled due to low number of passengers
मुरादाबाद। यात्रियों की कम संख्या के चलते रेलवे ने शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर को रद्द कर दिया है। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या सीटों की अपेक्षा 30 फीसदी भी नहीं थी। मंडल मुख्यालय द्वारा दिए गए फ ीडबैक के बाद रेलवे बोर्ड ने इसे रद्द किया है।
गौरतलब है कि मुरादाबाद-सहारनपुर और दिल्ली-बरेली पैसेंजर के साथ इस ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया था। इसके अलावा अन्य दोनों पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अच्छी है। इसलिए रेलवे ने उनका परिचालन जारी रखा है। इसके अलावा मंडल में गजरौला-नजीबाबाद और मुरादाबाद-गाजियाबाद पैसेंजर ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर बालामऊ पैसेंजर को पर्याप्त संख्या में यात्री नहीं मिल पा रहे थे। इसलिए इस ट्रेन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। संवाद