फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण कैंसिल हुई शहीद एक्सप्रेस

Fri, 02 Dec 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
काेहरे से ट्रेन लेट - फोटो : demo
विज्ञापन
कोहरा घना होने के साथ ही ट्रेेनों में सफर करने वालों की परेशानी भी बढ़ने लगी है। एक दिन की देरी से चल रही ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। गुरुवार को शहीद एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई। इसके अलावा कई गाड़ियां बीस घंटे से ज्यादा की देरी से चल रही हैं। गुरुवार को चालीस से ज्यादा ट्रेनें लेट थीं।
विज्ञापन


कोहरे के कारण लेट होने वाली ट्रेनों के देरी वाले घंटों में इजाफा हो रहा है। जिसके चलते ट्रेनें एक दिन बाद स्टेशन पर पहुंच रही हैं। ट्रेनों का शेड्यूल बनाए रखने के लिए रेलवे ने ट्रेनों को कैंसिल करना शुरू कर दिया है। गुरुवार की रात मुरादाबाद आने वाली शहीद एक्सप्रेस कैंसिल कर दी गई।

हिमगिरी एक्सप्रेस (12331) गुरुवार को बीस घंटा लेट चली तो अर्चना एक्सप्रेस के लेट होने के घंटों की जानकारी पूछताछ केंद्र पर भी नहीं थी। ट्रेन 36 घंटे से ज्यादा लेट हो चुकी थी। वहीं दस घंटे से ज्यादा देरी से चलने वाली गाड़ियों की लिस्ट भी गुरुवार को और लंबी हो गई। पंजाब मेल नौ घंटे, छपरा दिल्ली (15115) दस घंटे, जन सेवा और जननायक एक्सप्रेस 12-12 घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंचीं।
विज्ञापन


ट्रेनों का समय से चलाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। मंडल में जब ट्रेन एंट्री करती है उस समय वह ज्यादा लेट होती है, लेकिन जब वह हमारे मंडल से गुजर जाती है तो उसके देरी वाले समय में अंतर आ जाता है।- संजीव मिश्र, एडीआरएम

लेट ट्रेनाें के लिए स्टाफ मिलना हुआ मुश्किल
मुरादाबाद। गाड़ियों के लेट होने से यात्री बेहाल हैं तो अधिकारी भी सुधरने को तैयार नहीं। लेट होने वाली गाड़ियों के घंटों को कम करके दिखाया जाता है। रेलवे के रिकार्ड और वास्तविक देरी के बीच ही कई कई घंटे का अंतर है। कई गाड़ियों के बीस घंटे से ज्यादा लेट होने के बावजूद कैंसिल नहीं किया जा रहा है। अर्चना एक्सप्रेस के 36 घंटे तक लेट होने के बावजूद उसे चलाया जा रहा है। लेट होने वाली ट्रेनों के संचालन के लिए स्टाफ का इंतजाम करने में हालत खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें