फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः जुमे की नमाज पर जामा मस्जिद में नहीं होगी भीड़, शाही इमाम ने की अपील

Thu, 26 Mar 2020 03:59 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, संभल
विज्ञापन
जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए, संभल जामा मस्जिद में जुमे की नमाज पर अबकी बार भीड़ भाड़ नहीं रहेगी। शाही जामा मस्जिद के इमाम मौलाना आफताब हुसैन वारसी ने गुरुवार को अपील जारी की। इसमें उन्होंने कहा है कि शुक्रवार को अपने घरों में रहें। कोरोना का खतरा है। इसलिए गली मोहल्लों में भीड़ न लगाएं।

विज्ञापन


नमाज के लिए जामा मस्जिद का रूख न करें। जो दो चार लोग जामा मस्जिद में हैं वो अजान के बाद वहीं पर नमाज पढ़ सकते हैं लेकिन बड़ी संख्या में मस्जिदों मे नहीं जाना है। सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन का पालन करना है। जरूरी एहतियात भी बरतनी है। 

अपनी हिफाजद के लिए मॉस्क लगाएं। घर के आसपास साफ सफाई का विशेष ख्याल रखना भी जरूरी है। घरों में रहें,ज्यादा से ज्यादा इबादत करें, मस्जिद में जुमे की नमाज मुल्तवी की जाएगी। 
विज्ञापन


शिया जामा मस्जिद सिरसी के इमाम मौलाना एहतेशाम नकवी ने कहा कि मुल्क की हुकूमत के जरूरी हुक्म को मानना हर मुसलमान पर वाजिब है। मुल्क और दुनिया में फैली कोरोना वायरस की बीमारी को देखते हुए हुकूमत ने हर तरह की भीड़ पर रोक लगाई है। ऐसे में अगले हुक्म आने तक जुमे की नमाज मुल्तवी की जाती है।
विज्ञापन


 साथ ही शाही इमाम ने अवाम से अपील की है कि अपने घरों रहें। ज्यादा से ज्यादा इबादत करें। जरूरत मंदों की मदद करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें