फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहेदीन हत्या केस: हमलावर कैमरे में कैद, फिर भी पुलिस की पकड़ से बाहर, गोकशी के दाैरान भीड़ ने की थी पिटाई

Fri, 03 Jan 2025 06:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद मंडी समिति परिसर में गोकशी के आरोपी शाहेदीन की पीट-पीटकर हत्या का वीडियो वायरल हुआ। बावजूद पुलिस अब तक हत्यारोपियों को नहीं पकड़ पाई। पुलिस का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
शाहेदीन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद मंडी समिति परिसर में गोकशी के आरोपी शाहेदीन पर लाठियां बरसाने वाले आरोपियों की तस्वीरें वायरल वीडियो में कैद हैं। भीड़ जिस रास्ते से घटनास्थल पर पहुंची और घटना को अंजाम देने के बाद भागी, उन रास्तों पर स्मार्ट सिटी के आधुनिक लाइट विजन कैमरे हैं।

विज्ञापन


इसके बाद भी पुलिस हमलावरों के चेहरे बेनकाब नहीं कर पाई है। मझोला थाना क्षेत्र में मंडी समिति परिसर में रविवार रात तीन बजे गोकशी की घटना का शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। भीड़ ने घेराबंदी कर एक व्यक्ति को मौके पर पकड़कर जमकर पीटा था। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहेदीन निवासी असालतपुरा बताया था।

अस्पताल में उपचार के दौरान शाहेदीन की मौत हो गई थी। शाहेदीन के भाई मो. आलम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शाहेदीन के साथी अदनान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन हत्या के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


घटनास्थल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति यह भी कहता सुना जा रहा है कि उन्हें किसने बुलाया था। इसके अलावा कुछ के चेहरे भी दिखाई दिए हैं।

मंडी समिति गेट, बुद्धि विहार चौक, प्रकाश नगर चौराहा, चौधरी चरण सिंह चौक, एकता कॉलोनी गेट और रामलीला मैदान चौराहे के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन अब तक पुलिस हत्यारोपियों नहीं पकड़ पाई है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह कहना है कि हत्यारोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हर एंगल पर पड़ताल की जा रही है।

दिहाड़ी को लेकर हुआ विवाद, तभी आ गई भीड़

पुलिस ने दावा किया है कि शाहेदीन को अदनान दिहाड़ी पर लेकर आया था। मंडी समिति परिसर में तय दिहाड़ी से अधिक मांगने पर शाहेदीन और अदनान के बीच विवाद होने की वजह से देरी हो गई थी। इसी बीच भीड़ आ गई और हमला कर दिया था। मझोला पुलिस ने मंडी समिति परिसर में गोकशी करने के आरोप में असालतपुरा निवासी अदनान को गिरफ्तार किया।

उसने पूछताछ में बताया कि वह रविवार को दिन में ही रेकी करके गया था। इसके बाद उसने मीट की दुकान पर काम करने वाले शाहेदीन को अपने साथ लिया और उसे दिहाड़ी देने का वादा किया था। दोनों स्कूटी से मंडी समिति परिसर में पहुंच गए थे।

पुलिस का दावा है कि अदनान ने पूछताछ में बताया कि वह शाहेदीन को दिहाड़ी पर लेकर आया था लेकिन काम अधिक होने के कारण शाहेदीन ने अधिक रुपयों की मांग शुरू कर दी थी। दोनों में विवाद हो गया था। तभी भीड़ पहुंच गई और शाहेदीन को घेर लिया, जबकि वह मौके से भाग गया था।

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें