फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 13 साल बाद भी अधूरी सीवर परियोजना, नहीं मिला हर घर को कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में सीवर लाइन बिछाने की शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना 13 साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। वर्ष 2011 में शुरू हुई इस परियोजना के तहत पुराने और नए शहर में सीवरेज लाइन डालने और चार एसटीपी बनाने की योजना थी। लेकिन हादसों, विरोध, मानसूनी अड़चनों और जमीन विवादों के कारण काम बार-बार रुकता रहा। मौजूदा समय तक पुराने शहर का हिस्सा तो लगभग पूरा हो गया है मगर करीब 14 हजार घर अब भी सीवर से नहीं जुड़ सके हैं।जल निगम को परियोजना के तहत पहले चरण में पुराने शहर के 264 किलोमीटर क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाई थी। यह काम वर्ष 2014 तक पूरा होना था लेकिन त्योहारों के दौरान खोदाई रुकने, इंद्रा चौक के पास सीवर लाइन में डूबकर तीन लोगों की मौत और प्रमुख बाजारों में विरोध के कारण काम कई बार ठप पड़ा रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में पुराने शहर में सीवर कनेक्शन देने का काम पूरा हुआ। साथ ही नालों के पानी को शोधित करने के लिए गुलाबबाड़ी में 58 एमएलडी क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) भी चालू किया गया। इस प्लांट से अभी भी प्रतिदिन 50 एमएलडी तक सीवरेज का शोधीकरण हो रहा है। जिगर कॉलोनी, चंद्रनगर, कटघर, प्रभात मार्केट, झब्बू का नाला, डेहरिया, लाल बाग, बरवालान, नवाबपुरा और घोसियान जैसे क्षेत्रों से आने वाला गंदा पानी इस एसटीपी से शोधित होकर ही रामगंगा नदी में जा रहा है। इस एसटीपी ने पुराने शहर की सीवरेज समस्या को काफी हद तक कम किया है।
परियोजना का दूसरा चरण रामगंगा विहार क्षेत्र में चल रहा है। यहां करीब 144 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई गई है। साथ ही चक्कर की मिलक में 25 एमएलडी का एसटीपी भी तैयार किया गया है। यह एसटीपी अभी ट्रायल मोड पर है जिससे कांठ रोड और आसपास के नालों को जोड़ा गया है। योजना के अनुसार दूसरे चरण में रामगंगा विहार क्षेत्र में 15 हजार लोगों को सीवर का कनेक्शन दिया जाना है लेकिन अबतक 500 कनेक्शन भी नहीं जोड़े गए हैं। हालांकि सीवर लाइन इस क्षेत्र में डाल दी गई है लेकिन कनेक्शन देने का काम अभी तक चल रहा है।
विज्ञापन


00
- अब भी तैयार होने हैं दो एसटीपी
पूरे शहर को सीवरेज नेटवर्क और नदियों में पानी का शोधन कर बहाने के लिए चार एसटीपी बनने हैं। इनमें से एक गुलाबबाड़ी में चालू है और दूसरा चक्कर की मिलक में ट्रायल पर है। जबकि बाकी दो एसटीपी के निर्माण की प्रक्रिया अब भी अटकी हुई है। दिल्ली रोड स्थित गागन नदी के पास एक एसटीपी के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। लेकिन चंदौसी मार्ग पर अभी भी स्थान का चयन नहीं हो सका है।

00
सीवर लाइन का कनेक्शन देने का काम तेज गति से हो रहा है। कार्य की रोजाना समीक्षा की जा रही है। सीवर लाइन बिछ चुकी है और कनेक्शन का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। - मोहित राय, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें