फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में बिलारी के कई नेताओं को मिला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला मुरादाबाद कार्य समिति में बिलारी क्षेत्र के कई पदाधिकारियों को स्थान मिला है। सभी नए पदाधिकारियों का भाजपा नेता सुरेश सैनी के कार्यालय पर आयोजित समारोह में स्वागत हुआ।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री गोपाल सिंह यादव ने बताया कि बिलारी क्षेत्र के हरिओम सैनी, राहुल कुमार मौर्य और बिजेंद्र चंद्रवंशी को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। ईसापुर निवासी हरिओम सैनी पूर्व में मंडलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राहुल कुमार मौर्य ग्राम रायपुर और बिजेंद्र चंद्रवंशी बिलारी निवासी हैं। महमूदपुर माफी निवासी मंगलसेन सैनी को जिला महामंत्री बनाया गया है। वह नगर पंचायत महमूदपुर माफी अध्यक्ष के प्रतिनिधि भी हैं।
बिलारी क्षेत्र के बिचौला निवासी अवनीश चौधरी और ढकिया नरु निवासी किशनलाल प्रजापति को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलामंत्री बनाया गया है। बिलारी क्षेत्र के ही अभिनव चौधरी को जिला कोषाध्यक्ष और मकरंदपुर गांव निवासी अनिल चौधरी को जिला सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेश सैनी के कैंप कार्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सभी नए पदाधिकारियों को भाजपा नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें