माह-ए-रमजान में खुदा की इबादत में करने में बच्चे भी पीछे नहीं है। खुदा की रजा को शनिवार को जुड़वा बहनों ने भी रोजा रखा। महज सात साल की उम्र में दोनों बहनों ने पहली बार रोजा रखा। करीब साढ़े पंद्रह घंटे भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत की। नौ साल के भाई ने भी रोजा रखकर बहनों का साथ दिया।
मोहल्ला झब्बू का नाला निवासी हारुन रशीद की सात साल की जुड़वा बेटी हुमैरा और बरीरा ने मुकद्दस महीने में पहली बार रोजा रखा।
छोटी सी उम्र में रोजा रखने को लेकर दोनों बहनें काफी उत्साहित दिखी। बड़ों के साथ सहरी की और दिनभर भूखे प्यासे रहकर खुदा की इबादत की। वहीं शाम को इफ्तार के लिए सजे दस्तरखान पर खुदा से दुआ मांगी। इस दौरान बहनों का साथ देने के लिए नौ वर्षीय भाई मोहम्मद जैद ने भी रोजा रखा।