छजलैट के एक गांव में गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से गिरी दीवार के मलबे में दबकर दीवार के बराबर में घर में खेल रहे सात वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया है।
परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को भी नहीं दी है। फिर भी पता लगने पर छजलैट पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया। छजलैट के थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी।
परिवार वालों ने किसी प्रकार की कार्रवाई व जानकारी देने से साफ मना कर दिया है। इधर हादसे से मृत बालक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मृत बच्चे का नाम और घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।