फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सात कैदी आजाद

विज्ञापन
seven pisoners released
विज्ञापन
मुरादाबाद। महात्मा गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम जिला जेल से सात कैदी आजाद कर दिए गए। ये सभी कैदी मूल सजा पूरी कर चुके थे, लेकिन अर्थदंड जमा न होने की वजह से इनकी रिहाई अटकी हुई थी। स्वयं सेवी संस्था जमीयत उलमा ए हिंद ने इन सभी कैदियों के हिस्से का अर्थदंड अदा किया। तब जाकर इन सभी को सलाखों से बाहर सांस लेने का मौका मिल सका।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक उमेश सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को सात कैदियों को रिहा किया गया। जिनमें राज कुमार निवासी छंगा नारायणपुर थाना ठाकुरद्वारा, छोटा निवासी उमरी थाना छजलैट, मो. जाकिर निवासी सिरसखेड़ा मूंढापांडे, साजिद उर्फ छोटू निवासी जगतपुर गोटिया थाना बारादरी जिला बरेली, विजयपाल निवासी शिव विहार कालोनी थाना नागफनी और सतीश निवासी भैंसिया थाना कटघर को रिहा किया गया है। स्वयं सेवी संस्था जमीयत ए हिंद ने 3136 रुपये अर्थदंड के रूप में जमा किए। जमीयत उलमा ए हिंद के महासचिव रहमत अली कासमी ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से अर्थदंड जमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें