फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटी सेंटर की काउंसल समेत सात और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में सात और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एआरटी सेंटर की काउंसलर, छात्र और बुजुर्ग शामिल हैं। वहीं सांस लेने में दिक्कत होने पर एक मरीज टीएमयू अस्पताल भर्ती कराया गया है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 39 हो गई है।
विज्ञापन

लाइनपार निवासी महिला एआरटी सेंटर में काउंसलर है। महिला को दो तीन दिनों से बुखार और गले में दर्द की श्किायत थी। जांच कराई तो काउंसल संक्रमित पाई गई। करुला निवासी 35 वर्षीय युवक के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां जांच में युवक पॉजिटिव मिला। पाकबड़ा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सांस लेने में दिक्कत होने पर बुजुर्ग को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा रहमतनगर की 53 वर्षीय महिला, रामगंगा विहार निवासी युवती, 27 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें