मुरादाबाद। जिले में निर्यातक की पत्नी और दो सिपाहियों समेत सात और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पॉजिटिव मरीजों में एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 68 हो गई है।
सिविल लाइंस निवासी निर्यातक की पत्नी 76 वर्षीय पत्नी को बुखार और गले में खराश की शिकायत थी। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई तो वह संक्रमित पाई गईं। वहीं दो सिपाहियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक सिपाही कोर्ट परिसर तो दूसरा पीटीएस में तैनात है। इसके अलावा कोर्ट कंपाउंड में रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा दस वर्षीय बालक भी संक्रमित मिला है।