फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से लौट रही महिला को दिया तीन तलाक,

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि पति ने केस की पैरवी करने पर चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मानपुर दत्ताराम निवासी शमा परवीन ने बताया कि छजलैट के चंगेरी गांव निवासी नसीम के साथ 10 मार्च 2019 को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। 20 जून 2020 को पति नसीम, जेठ नईम, जेठानी परवीन ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल दिया था। शमा परवीन ने बताया कि उसने परिवार न्यायालय में परिवाद दायर कराया था। 18 जून 2022 को वह कचहरी में तारीख पर आई थी। यहां से लौटते समय पति रास्ते में मिल गया और उसने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि नईम ने उसे धमकी दी कि अगर वह केस की पैरवी करेगी तो चेहरे पर तेजाब डाल दूंगा। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें