फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अलग-अलग तीन सड़क हादसे में सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। शनिवार को क्षेत्र में हुई अलग-अलग तीन दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। पहली दुर्घटना रतूपुरा मार्ग पर गांव लालावाला के मोड़ पर हुई। यहां दो बाइकों की टक्कर में गांव रतूपुरा निवासी मोहित चौहान और अनमोल, दूसरी बाइक पर सवार गांव रानीनांगल निवासी विकास घायल हो गया। तीनों को 108 एंबुलेंस से नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना मुरादाबाद हाईवे पर हुई। इसमें अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें गांव रामूवाला निवासी मुस्तकीम और उसका पुत्र सलाम घायल हो गए। दोनों घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। तीसरी दुर्घटना शाम करीब साढ़े सात बजे जसपुर मार्ग पर हुई। इसमें जनपद बिजनौर के स्योहारा निवासी शकील अहमद और उसकी पत्नी सितारा घायल हो गई। शकील अहमद ने बताया कि गांव फैजुल्लागंज के पास स्थित आरा मशीन के पास सड़क पर एक बंद ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हुई थी जो अंधेरे में दिखाई नहीं दी। इस कारण उनकी बाइक उससे टकरा गई। वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने उन्हें अपनी गाड़ी से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें