फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़े गए छह ट्रकों से 7.27 लाख टैक्स और जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाणिज्य कर विभाग के सचल दस्तों द्वारा पकड़े गए लकड़ी ,रेडीमेड गारमेंट के छह ट्रक पर 7.27 लाख रुपये का टैक्स और अर्थदंड लगा। इसकी वसूली कर माल छोड़ा गया है। सभी वाहनों में बिलों में दर्शाए गए माल से कहीं अधिक कीमत का माल भरा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वाणिज्य कर विभाग के तीन असिस्टेंट कमिश्नरों के सचल दलों ने बिलारी से छह ट्रकों को पकड़ा था। इनमें से पांच ट्रकों में रेडीमेड गारमेंटस, कंबल भरे थे जबकि एक ट्रक में लकड़ी थी। वाणिज्य कर विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर अरविंद कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को संदेह था कि बिल में दर्शाए गल माल से अधिक ट्रकों में है। टीमों ने बिलों की जांच की और ट्रक में भरे माल को चेक किया तो अधिकारियों का संदेह सही निकला। ट्रकों में बिल में दर्ज माल से अधिक माल मिला।
लकड़ी से भरे ट्रक में घोषणा से 97 हजार 280 रुपये का माल अधिक था। जिस पर कर ओर अर्थदंड मिलाकर 1.02 लाख रुपये जमा कराकर ट्रक को अवमुक्त किया गया। इसके अलावा पांच अन्य ट्रकों से क्रमश: 1.39 लाख, 1.42 लाख, 1.02 लाख, 2.14 लाख और 1.08 लाख रुपये टैक्स और अर्थदंड वसूला गया। सभी छह वाहनों से कुल मिलाकर सात लाख 27 हजार 393 रुपये का टैक्स और अर्थदंड वसूलकर वाहनों को अवमुक्त किया गया। अतिरिक्त कमिश्नर ने बताया कि ट्रकों में माल हरियाणा के पानीपत से लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें