कांठ। कार और सवारियों से भरे ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार सात लोग घायल हो गए, जिनका निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया है।
बृहस्पतिवार की दोपहर छजलैट में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग स्थित भाकियू किसान भवन के सामने छजलैट आ रहे यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को मुरादाबाद की ओर अत्यंत तेज गति से जा रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में बैठा छजलैट का आसिफ क्षेत्र के ही कुरी-रवाना का रहने वाला ई-रिक्शा चालक बृजेश तथा इसी के गांव की रूबी, शबीना, सोनम और दो बच्चे घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार व ग्रामीण दौड़ कर पहुंचे। पुलिस भी आ गई। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के ही निजी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस कार सहित चालक को थाने ले आई। संवाद