मुरादाबाद। स्वास्थ्य कर्मी समेत मंगलवार को सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से एक 65 वर्षीय महिला मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया है।
इसके अलावा सभी मरीजों को बुखार, खांसी व जुकाम की शिकायत है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी से संपर्क कर होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को मिले मरीजों में शाहपुर तिगरी निवासी 66 वर्षीय महिला, श्री राम कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, एकता कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग, पाकबड़ा निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति, एडी हेल्थ कार्यालय में तैनात कर्मचारी, चंद्रनगर निवासी 38 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन्हें जुकाम, खांसी या गले में समस्या है, उन्हें जांच जरूर करानी चाहिए। देर होने पर हालत गंभीर हो सकती है। कोविड संबंधी किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 737652119, 7376520121, 7376520126 पर कॉल की जा सकती है।