फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार सात बच्चे घायल

Sat, 19 Sep 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। नगर पंचायत भोजपुर के मोहल्ला मनिहारान में कार चालक ने लापरवाही से ई–रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा में सवार सात विद्यार्थी घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर के समय स्कूल की छुट्टी होने पर नगर पंचायत भोजपुर के इंडियास प्राइड पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी लायबा नूर, वासिफ, अनबिया, अर्सलान, ईदुल, उवैद, उमेर सहित नौ विद्यार्थी ई–रिक्शा से घर जा रहे थे। रास्ते मोहल्ला मनिहारान के कब्रिस्तान के पास कार चालक ने लापरवाही से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे सात विद्यार्थी घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया और उपचार किया गया। एक छात्र की हालात गंभीर होने से हायर सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद कार चालक माैके से भाग गया। घटना की रिपोर्ट मान्यता प्राप्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय संघ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राही ने कार चालक बबलू निवासी मोहल्ला झादेवाला, भोजपुर के खिलाफ लिखाई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय को कुमार ने बताया कार को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें