अफसरों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने में अभियोजन की बहस पूरी
सपा नेता आजम खां के खिलाफ तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोर्ट में अभियोजन की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में बचाव पक्ष की बहस शुरू होगी। इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। सपा नेता आजम खां के खिलाफ तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का यह मामला भोट थाना क्षेत्र का है।
भोट थाने में 2019 के लोकसभा चुनाव में यह मामला दर्ज किया गया था। तत्कालीन डीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले में एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा की ओर से बहस की गई। उनकी बहस पूरी हो गई। अभियोजन अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभियोजन की बहस पूरी हो गई है। अब इस मामले में बचाव पक्ष की बहस होनी है। इस मामले की सुनवाई 29 अप्रैल को होगी।
तीन फाइलों को एक साथ करने की सुनवाई पूरी
शत्रु संपत्ति से जुड़ी तीन मुकदमों की फाइलों की एक साथ सुनवाई करने के मामले में सुनवाई पूरी हो गई है। अब कोर्ट इस मामले में दो मई को फैसला सुनाएगी। शत्रु संपत्ति व उससे संबंधित जमीन से जुड़े तीन मामलों की फाइलों की सुनवाई एक साथ कराने के लिए बचाव पक्ष की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है,जिस पर सुनवाई चल रही है। बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा के अनुसार मामले की सुनवाई पूरी हो गई है। इस मामले की अगली सुनवाई दो मई को होगी।