फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्वे शुरू, दस क्षेत्रों से 242 लोगों का लिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए लोगों में प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने के लिए शुक्रवार को जिले में सीरो सर्वे शुरू हो गया। पहले दिन दस अलग-अलग इलाकों से 242 लोगों के ब्लड का सैंपल लिया गया। सैंपल जांच के लिए शनिवार को मेरठ भेजा जाएगा। छह जून तक चलने वाले सर्वे में 744 लोगों को सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में लॉकडाउन खुलने के बाद संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई थी। लोगों में एंटी बॉडी का पता लगाने के लिए सीरो सर्वे कराया गया था। अब दूसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार पहले की तुलना में कई गुना अधिक रही। जून में संक्रमण की दर में कमी आई है। वहीं तीसरी लहर से लड़ने के लिए लोगों में प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हुई या नहीं, इसका पता लगाने के लिए शुक्रवार को सीरो सर्वे शुरू कर दिया गया। सर्वे में लगी चार सदस्यीय दस टीमों ने पहले दिन दस अलग-अलग इलाकों से 242 लोगों के खून के नमूने लिए। सीएमओ डा. एमसी गर्ग ने बताया कि सर्वे छह जून तक चलेगा। 19 गांव और शहरी क्षेत्र के 12 वार्डों से 744 लोगों के ब्लड का सैंपल लिया जाएगा।
18 पार चार लोगों का लिया जाएगा सैंपल
मुरादाबाद। हर टीम 18 वर्ष पार चार लोगों का सैंपल लेगी। इसमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल होंगी। इसके अलावा 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के दो पुरुष और दो महिलाओं का भी सैंपल लिया जाएगा। वहीं गांव के चार भागों में बांटकर सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें