फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 2003 की मतदाता सूची में नहीं मिल रही क्रम संख्या, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 2003 की सूची में मतदाताओं को निर्वाचन क्रम संख्या नहीं मिल रही है। भाजपा और सपा के एक नेता ने इस मामले में डीएम से शिकायत की है। डीएम ने एडीएम प्रशासन को वेबसाइट की कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल ने डीएम को पत्र भेजकर अवगत कराया कि वर्ष 2003 में 16-मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा के बूथ संख्या-61 मतदान केंद्र नेहरू युवा केंद्र कक्ष-1 दीनदयाल नगर की सूची पीडीएफ-2003 जो केंद्रीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर है। उसमें प्रथम पृष्ठ पर भाग संख्या 61 है लेकिन अंदर के सभी 39 पृष्ठ मानसरोवर कन्या इंटर कॉलेज के बूथ के है। इसी वजह से 16-मुरादाबाद पश्चिम विधानसभा के बूथ संख्या-61 मतदान केंद्र नेहरू युवा केंद्र कक्ष-एक के मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपनी निर्वाचन क्रम संख्या पता नहीं चल रहा है। करीब डेढ़ हजार मतदाता क्रम संख्या नहीं मिलने से परेशान हैं। इस मामले में एडीएम प्रशासन ने जांच कर कमियों को शीघ्र ठीक कराने का भरोसा दिया है।
इधर सपा के नेता तुंगीश यादव ने भी डीएम को पत्र देकर बताया कि उन्होंने 18 देहात विधानसभा की भाग संख्या 68 के कक्ष-एक प्राइमरी स्कूल डूंगरपु्र अपलोड करने की कोशिश की है लेकिन मुरादाबाद पश्चिम भाग संख्या 68 के कक्ष 14 जिला समाज कल्याण जूनियर हाईस्कूल की मतदाता सूची डाउनलोड हो रही है। इसी प्रकार दो अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। इस वजह से काफी संख्या में लोगों को एसआईआर के तहत गणना फार्म भरने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें