पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अमरोहा जनपद के नौगांवा सादात निवासी आमिर, नौमान और सलमान उसके मोबाइल पर कॉल करके अश्लील बातें करते हैं। युवती ने बताया कि उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे धमका रहे हैं। आरोपी ने उसके नाम का पहला अक्षर और अपने नाम का पहला अक्षर लगाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम से मैसेज कर रहे हैं। आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोपी पीड़िता के भाइयों के मोबाइल पर भी मैसेज भेज कर उसे बदनाम कर रहे हैं। मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।