फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: व्हाट्सएप डीपी पर गन्ना आयुक्त की फोटो लगाकर डीसीओ से साइबर ठगी कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। साइबर अपराधी ने व्हाट्सएप डीपी पर गन्ना आयुक्त का फोटो लगाकर जिला गन्ना अधिकारी से साइबर ठगी की कोशिश की गई। पुलिस ने जिला गन्ना अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि 4 मार्च की शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया। जिस नंबर से मैसेज आया था, उस नंबर की व्हाट्सएप डीपी पर गन्ना एवं चीनी आयुक्त की डीपी लगी थी। मैसेज भेजने वाले ने पहले जिला गन्ना अधिकारी का हाल पूछा। इसके बाद दूसरे मैसेज में उसने पूछा कि अभी कहां हो। इस पर जिला गन्ना अधिकारी को कुछ शक हुआ तो उन्होंने गन्ना आयुक्त के स्टेनो को कॉल करके इस संबंध में जानकारी की। स्टेनो से पता चला कि जिस नंबर से मैसेज आ रहा है वह फर्जी है। आरोपी ने इसी तरह के मैसेज कई और अधिकारियों के पास भेजे हैं। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें