फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नवंबर माह के वेतन में लगेगा चयन वेतनमान, धरना स्थगित

Fri, 27 Nov 2026 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मांग पर नवंबर माह के वेतन में शिक्षकों का चयन वेतनमान लगाने पर सहमति बन गई है। इसके बाद संघ ने कार्यालय वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा मुरादाबाद पर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


संघ ने 16 नवंबर को शिक्षकों की 11 सूत्रीय समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्र देकर अधिकारियों को अवगत कराया था। चयन वेतनमान पर सहमति न बनने पर 25 नवंबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी गई थी। मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों तथा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा और पदाधिकारियों के साथ वार्ता की। वार्ता में नवंबर माह के वेतन में चयन वेतनमान लगाने पर सहमति बनी। बृहस्पतिवार को संघ के जिला उपाध्यक्ष एवं छजलैट ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. कपिल सिरोही ने बताया कि कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में लिया गया यह निर्णय स्वागत योग्य है। सहमति बनने के बाद संघ ने प्रस्तावित धरना स्थगित करने का निर्णय लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें