फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 15 अगस्त तक ट्रेनों में सुरक्षा टाइट, पार्सल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस से पहले ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था टाइट हो गई है। मुरादाबाद से गुजरने वाली हर ट्रेन में जीआरपी व आरपीएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। जीआरपी के जवान बॉडी वार्न कैमरों से लेस रहेंगे। इसके अलावा 15 अगस्त को दिल्ली स्टेशन पर पार्सल भेजने पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद से 24 घंटे में करीब 145 ट्रेनें गुजरती हैं। जीआरपी व आरपीएफ के जवानों को निर्देश दिए गए हैं कि बोगियों में यात्रियों के बीच से गुजरते रहें। उनसे वार्ता करें और अपनी मौजूदगी का एहसास कराएं। सोमवार को जीआरपी ने विभिन्न ट्रेनों में व स्टेशन परिसर पर चेकिंग की। सीओ जीआरपी देवी दयाल ने बताया कि पुलिस टीम को उनकी ड्यूटी बांट दी गई है। अनुभाग के सभी स्टेशनों पर लगातार गश्त की जा रही है। स्टेशन परिसर व आसपास के होटलों की निगरानी भी की जा रही है। दूसरी ओर सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिल्ली जंक्शन व दिल्ली शाहदरा स्टेशनों के बीच रेल यातायात स्थगित रहेगा। सुबह 6:45 बजे से नौ बजे तक उन स्टेशनों के बीच ट्रेनें नहीं चलेंगी। दिल्ली के आसपास के स्टेशनों से चलने वाली कई पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें