फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बहुचर्चित सीए हत्याकांड की सुनवाई टली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बहुचर्चित सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई टल गई। अदालत ने गवाहों को तलब करते हुए 20 अगस्त लगा दी है। ललित कौशिक को कड़ी सुरक्षा में बलरामपुर जेल से तलब किया गया।

मझोला क्षेत्र में 15 फरवरी 2023 की रात सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिविल लाइंस के साईं गार्डन कॉलोनी निवासी सीए श्वेताभ तिवारी घटना के समय अपने दफ्तर के बाहर घर जाने से पहले मोबाइल पर बात कर रहे थे। इस दौरान आए बाइक सवार शूटर आए और हत्या करने के बाद फरार हो गए थे। सीए की पत्नी शालिनी तिवारी ने इस मामले में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मामले में सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौड़ा निवासी केशव शरण शर्मा, भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम और कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा जेल को जेल भेजा गया था। मुकदमों की सुनवाई एडीजे सात मनीष कुमार की अदालत में की जा रही है। सोमवार को गवाहों के बयान होने से थे लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में 20 अगस्त लगा दी गई है।
विज्ञापन







भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्याकांड की सुनवाई 20 अगस्त को

भाजपा नेता अनुज चौधरी हत्या कांठ में सोमवार को सुनवाई नहीं हो पाई। इस मामले में भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक समेत अन्य आरोपी हैं।अदालत ने गवाह तलब किया था लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिए 20 अगस्त लगा दी है। ललित कौशिक समेत बारह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। 20 अगस्त को केस में सुनवाई होगी। वहीं दूसरा मुकदमा विहिप नेता संतोष पंडित पर जानलेवा हमला करने का है। यह मुकदमा 12 फरवरी 2023 को मझोला थाने में दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर विवेचना के दौरान पीड़ित की तहरीर के आधार पर ललित कौशिक का नाम केस में शामिल किया था। इस मामले में भी अब 20 अगस्त को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें