फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुरक्षाकर्मी को चोर कहकर परेशान कर रहे थे साथी, फांसी पर झूला, मामला दर्ज 

Sat, 19 Oct 2019 05:20 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
फांसी - फोटो : social media
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र में एक फाइनेंस कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। परिवार वालों का आरोप है कि दो माह पहले फाइनेंस कंपनी में चोरी हुई थी। आरोपी अज्ञात हैं। बावजूद इसके कंपनी में कार्यरत कुछ कर्मचारी सुरक्षाकर्मी को चोर कहकर प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे व्यथित होकर उसने आत्महत्या की है। एक सुसाइड नोट भी मौके पर मिला है, जिसमें लिखा है कि मैंने कोई चोरी नहीं की है। इस मामले में फाइनेंस कंपनी के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामला नागफनी थानाक्षेत्र स्थित लालबाग में कहारों वाला मंदिर के पास सैनी वाली गली का है। यहां रहने वाला विक्की सैनी एब्सोल्यूट सिक्योरिटी एंड फेसीलिटी कंपनी में सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में उसकी तैनाती  सिविल लाइन थाने के सामने स्थित एचडीबी फाइनेंस कंपनी में थी। परिवार में पत्नी राधा दो बेटे शिवम और मयंक हैं। उसके चाचा राजवीर सिंह ने बताया कि दो माह पहले फाइनेंस कंपनी में चोरी हुई थी। वहां से लैपटॉप चोरी कर लिया गया था। लॉकर तोड़ने की कोशिश की गई थी।

इस मामले में सिविल लाइन थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। मामले की विवेचना चल रही है लेकिन अब तक पुलिस चोर तक नहीं पहुंच पाई है। आरोप है कि वहां पर कार्यरत एक अधिकारी और दो कर्मचारी विक्की को चोर कहकर प्रताड़ित करते थे। जिसकी
विज्ञापन

शिकायत उसने सिक्योरिटी कंपनी के अधिकारियों से भी की थी। पांच दिन पहले विक्की नेअपने चाचा राजवीर को भी प्रताड़ित किए जाने की जानकारी दी तो वह फाइनेंस कंपनी के आफिस पहुंचे।

आरोप है कि वहां पर उनसे गाली गलौज की गई और उनके सामने ही विक्की पर चोरी का इल्जाम लगाया गया। उसने दोबारा सिक्योरिटी कंपनी के मैनेजर से शिकायत की। आरोप है कि मैनेजर ने विक्की को दोबारा काम करने के लिए फाइनेंस कंपनी की उसी शाखा में
भेज दिया। जहां पर उसको प्रताड़ित किया गया और परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।  सिक्योरिटी कंपनीके अज्ञात मैनेजर और फाइनेंस कंपनी के अज्ञात कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एचडीबी फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर शशांक का कहना है कि विक्की हमारी शाखा में कार्यरत था लेकिन उसको चोर कहकर अपमानित किए जाने का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें