मुरादाबाद। हजयात्रा 2025 के लिए दूसरी किस्त 1.42 लाख रुपये 16 दिसंबर तक जमा होगी। हवाई यात्रा का किराया और सऊदी अरब में होने वाले खर्च के बाद हजयात्रा की तीसरी किस्त तय होगी। इस बार मुरादाबाद से 1758 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। पहली किस्त जमा करनी की आखिरी तारीख 11 नवंबर थी।
हज कमेटी इंडिया की ओर से लाटरी के जरिये हजयात्रा 2025 के लिए आजमीनों का चयन हो चुका है। यूपी से 15 हजार से ज्यादा आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। इसमें मुरादाबाद के आजमीनों की संख्या 1758 है। हजयात्रा के लिए पहली किस्त जमा कर चुके आजमीनों को अब दूसरी किस्त 1.42 लाख रुपये जमा करनी होगी। इसके लिए हज कमेटी 16 दिसंबर आखिरी तारीख तय की है।
हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि तीसरी किस्त की धनराशि का निर्णय हवाई यात्रा का किराया और सऊदी अरब में होने खर्च के बाद लिया जाएगा। आजमीन ऑनलाइन के अलावा हज सुविधा ऐप के जरिये भी दूसरी किस्त जमा कर सकते हैं।