फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: यात्री का बैग चुराने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। पुलिस ने टेंपो से यात्री के बैग से नकदी और गहने चोरी करने के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में चालान कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेली जिले के थाना सिरोली अंतर्गत शहबाजपुर गांव निवासी राशिद बीती आठ फरवरी को बिलारी से टेंपो में बैठकर अपनी पत्नी के साथ शाहबाद जा रहा था। राशिद ने टेंपो की छत पर अपना कपड़ों का बैग रख दिया था उसी बैग में 22 हजार रुपये की नकदी और उसकी पत्नी के सोने चांदी के गहनों का पर्स रखा हुआ था। इस पर्स को टेंपो के पीछे खड़े होकर चल रहे दो युवक निकालकर भाग गए थे। एक आरोपी उस्मान को तो ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

दूसरा आरोपी थाना मैनाठेर के नूरपुर गांव निवासी आसिफ फरार था। जिसे शुक्रवार देर रात बिलारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को मुरादाबाद की अदालत में चालान कर दिया। जहां से अदालत ने जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी आसिफ के कब्जे से दो हजार रुपये नकद और एक जोड़ी पीली धातु के कुंडल बरामद किए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें