फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनों में शुरू होंगे सीजन टिकट, मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट

Thu, 19 Jan 2023 01:53 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
विज्ञापन
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट - फोटो : iStock
विज्ञापन
 कोरोना से पहले की तरह अब जल्द ही एक्सप्रेस ट्रेनों में (एमएसटी) मासिक सीजन टिकट लागू होंगे। रेल मुख्यालय ने सभी मंडलों को पत्र जारी किया है। पत्र में पूछा गया है कि किन-किन ट्रेनों में कोरोना से पहले मासिक सीजन टिकट लागू थे। इसके आधार पर रेल मुख्यालय आदेश जारी करेगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल से रोजाना 150 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरतीं हैं। इनमें से काफी ट्रेनों में मासिक सीजन टिकट मान्य थे। मुरादाबाद से सबसे ज्यादा एमएसटी दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, बरेली, रामपुर, अमरोहा, शाहजहांपुर, बिजनौर, नजीबाबाद के बनते थे। इसका लाभ लेने वाले हजारों यात्रियों ने रेलवे के इस पत्र के बाद राहत की सांस ली है। कोरोना के बाद अब तक रेलवे ने सिर्फ पैसेंजर ट्रेनों में ही एमएसटी मान्य की हैं। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि मेल एक्सप्रेस ट्रेनों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही मुख्यालय को भेज दी जाएगी।


पैसेंजर ट्रेनों में किराया सामान्य करने की मांग
एमएसटी के बाद अब यात्रियों ने पैसेंजर ट्रेनों में किराया सामान्य करने की मांग की है। दैनिक रेल यात्री संगठन के अध्यक्ष सुधीर पाठक का कहना है कि रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों से स्पेशल का टैग नहीं हटाया है। इससे यात्रियों को दो से तीन गुना तक किराया चुकाना पड़ रहा है। मुरादाबाद से नजदीकी स्टेशनों तक जो टिकट 10 रुपये का था उसके लिए तीस रुपये चुकाने पड़ते हैं। यात्री संगठन ने एमएसटी वाले फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें