ठाकुरद्वारा। एसडीम प्रीति सिंह ने नगर में कदीर तिराहे पर पीडब्ल्यूडी की गाटा संख्या 57 की पैमाइश रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को भेज दी है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने राजस्व विभाग से नगर के कदीर तिराहे पर स्थित अपनी गाटा संख्य 57 की भूमि की पैमाइश की मांग की थी। जिसकी राजस्व विभाग ने पैमाईश की तो काफी दुकानों का हिस्सा पीडब्ल्यूडी की जमीन पर बना हुआ मिला था। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया था। उन्होंने एसडीएम से मिलकर कार्रवाई का विरोध किया था।
एसडीएम ने बताया बताया कि पैमाइश की रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को भेज दी गई है। जबकि पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने गाटा संख्य संख्या 180 की भी पैमाइश कराने की मांग फोन पर की थी लेकिन उनका लिखित में कोई पत्र इस संबंध में प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र मिलने पर उसकी भी पैमाइश कर दी जाएगी। पैमाइश के बाद कार्रवाई करना पीडब्ल्यूडी का काम है। संवाद