फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एसडीएम ने 31 बूथों पर विशेष अभियान का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर-2026 के बाद पहली बार और छूटे हुए पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए शनिवार को कांठ क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथों पर विशेष अभियान के तहत बूथ दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के सभी 212 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 455 पोलिंग बूथों पर हुए विशेष दिवस के दौरान बूथ लेवल अधिकारियों ने नए वोट बनाने और मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे लोगों के नाम जोड़ने के लिए आवेदकों के फॉर्म भरवाए। एसडीएम सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मयंक कुंडू ने शनिवार को क्षेत्र के गांव गढ़ी, सलेमपुर, समदगढ़ उर्फ सिकंदराबाद सहित कस्बा उमरी कलां में पहुंचकर 31 पोलिंग बूथों पर विशेष अभियान के तहत किए जा रहे कार्य को देखा।
उन्होंने मतदाताओं को भी जागरूक करते हुए 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे युवाओं के फॉर्म भरवाने के लिए लोगों को जागरूक किया। एसडीएम ने सभी बीएलओ को भी निर्देश दिए कि वह सही तरीके से अपने कार्य को करें। वहीं तहसीलदार कपिल कुमार आजाद, नायब तहसीलदार सिद्धार्थ सक्सेना ने भी बूथों पर पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें