कांठ। दिवाली के लिए लोग आतिशबाजी बाजार में पटाखों की भी जमकर खरीदारी कर जा रहे हैं। अधिकारियों ने बाजार में भ्रमण कर आतिशबाजी की दुकानों पर सुरक्षा के इंतजाम देखे।
विज्ञापन
कांठ के दशहरा मेला ग्राउंड में तीन दिन के लिए लगे पटाखा बाजार में शनिवार को दूसरे दिन भी पटाखों की जमकर खरीदारी की गई। एसडीएम मयंक कुंडू, सीओ सुनीता दहिया और थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने शनिवार को आतिशबाजी बाजार का निरीक्षण किया। यहां दुकानदारों से सावधानी बरतने के लिए कहा गया। इसी के साथ दुकानदारों को जारी किए गए लाइसेंस भी देखे गए। सुरक्षा के इंतजामों को देखते हुए अधिकारियों ने दुकानों पर पर्याप्त पानी, बालू व अग्निशमन यंत्र भी रखने के निर्देश दिए। इधर, पटाखा बाजार में लगातार अग्निशमन विभाग टीम लगाई गई है। इस बार कांठ नगर के दशहरा मेला ग्राउंड में पटाखों की 34 दुकानें लगाई गई हैं, वहीं कांठ के उमरी कलां भी पटाखों को दुकानें लगी हैं। प्रशासन ने 54 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किया है।